Music

BRACKING

Loading...

पिछोर में आयोजित किसान सम्मेलन में 5 हजार 430 कृषकों 14 करोड़ 37 लाख रूपए के ऋण माफी प्रमाण-पत्र प्रदाय ।

पिछोर में आयोजित किसान सम्मेलन में 5 हजार 430 कृषकों 14 करोड़ 37 लाख रूपए के ऋण माफी प्रमाण-पत्र प्रदाय । शिवपुरी | 03-मार्च-2019 जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत शिवपुरी जिले के पिछोर में छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 5 हजार 430 कृषकों को 14 करोड़ 37 लाख से अधिक राशि के ऋण माफी प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र प्रदाय किए गए।
   प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों का 2 लाख रूपए का ऋण माफ किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल हाफ कर राज्य सरकार ने अपने वचन को पूरा किया है। श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को साफ एवं बिना कंकड़ का खाद्यान्न प्राप्त होगा। ऐसा न करने पर संबंधित उचित मूल्य के दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न हड़पने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री यू.एस.सिकरवार, उपसंचालक कृषि श्री आर.एस.शाक्यवार एवं किसान भाई उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ