किसान सम्मेलन में जनसामान्य के आकर्षण का केन्द्र रहा प्रचार रथ
| |||
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत शिवपुरी जिले के पोहरी में आयोजित किसान सम्मेलन में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु चलाया जा रहा प्रचार रथ जनसामान्य के आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रचार रथ में एलईडी के माध्यम से जय किसान फसल ऋण माफी योजना, कृषि उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाय योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 8 विकासखण्डों में प्रत्येक रथ द्वारा ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जा रही है।
|

0 टिप्पणियाँ