Music

BRACKING

Loading...

दीवार में छेद कर घर में घुसे चोर, 3 लाख 25 हजार नकदी, 1 किलो चांदी व 2 तोला सोना ले गए

बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सालोन में सोमवार-मंगलवार रात चोरों ने एक घर की दीवार तोडकर घर में प्रवेश किया। वहां बक्शे में रखे 3 लाख 25 हजार रुपए नकदी सहित 1 किलो चांदी व 2 तोले सोने के आभूषण ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।अजमेर सिंह व सबदल गुर्जर सोमवार की रात को अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी देर रात चोरों ने घर के एक कमरे की दीवार तोड़ी और घर में प्रवेश किया। एक कमरे में रखे बक्शे को चोर उठा ले गए। बक्शे में 3 लाख 25 हजार रुपए नकदी सहित 1 किलो चांदी व 2 तोला सोना रखा हुआ था। सुबह जब परिजन जागे, तब वारदात का पता चला। इसके बाद जानकारी बदरवास थाना पुलिस को दी गई।

*घर के पीछे तोड़ा बक्शे का ताला*
चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से बक्शा उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने घर से कुछ दूरी पर ही पिछले हिस्से में बक्शे को लेकर गए। वहां जाकर उसका ताला तोड़ा और बक्शे से सामान निकालकर चोर खाली बक्शे को वहीं रखकर छोड़ गए। अजमेर ने बताया कि बीते रोज गर्मी अधिक थी। घर के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखा बक्शा ले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ