शिवपुरी। जिला कांग्रेस सेवादल ने सोमवार को पुराना प्राइवेट बस स्टैंड पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि कर पुण्यतिथि मनाई गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए उनके जीवन के महत्व को बताया। सभी के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में अनिल शर्मा उत्साही मुख्य संगठक जिला सेवादल, हरीश खटीक सेवादल शहर अध्यक्ष, कु. इंदु जैन महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष, हफीजुर्रहमान खान जिला उपाध्यक्ष सेवादल, राजगिरी गोस्वामी, संजय शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, ओम जाटव, रामस्वरूप ओझा, धर्मेंद्र भारद्वाज, रामवीर लोधी, बृजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
7 कैप्सन-कार्यक्रम में मौजूद सेवादल के पदाधिकारी।
0 टिप्पणियाँ