Music

BRACKING

Loading...

शोक / मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी का दिल्ली में निधन, चुरहट में अंतिम संस्कार


सरोह सिंह- फाइल फोटोसरोह सिंह- फाइल फोटो


भोपाल.मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहेकांग्रेसके दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे औरकांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह काअंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा।

सोते वक्त आया अटैक
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए।सरोज सिंह दो साल सेबेटी वीणा के साथनोएडा में रहती थीं।
2011 में अर्जुन सिंह का निधनहुआ था
अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे। 4 मार्च 2011 को दिल्ली में उनका निधनहुआ था। अर्जुनसिंह और सरोज सिंह के दो बेटे अभिमन्यु,अजय और एक बेटीवीणा सिंह हैं। अभिमन्यु बिजनेसमैन हैं, जबकि अजय मध्यप्रदेश केपूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। वीणा भी सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ