पुरानी शिवपुरी के कटरा मोहल्ले की घटना
|शिवपुरी पुरानी शिवपुरी के कटरा मोहल्ला
रानी शिवपुरी के कटरा मोहल्ले की घटना
भास्कर संवाददाता|शिवपुरी
पुरानी शिवपुरी के कटरा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कमरे में सो रहे व्यक्ति की सोमवार की सुबह नींद खुली तो दूसरे कमरे का ताला टूटा मिला और चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र श्रीवास्तव पुत्र प्रयागनारायण श्रीवास्तव निवासी कटरा मोहल्ला शिवपुरी ने देहात थाने में सोमवार को आवेदन दिया है। शैलेंद्र का कहना है कि 12 मई की परिवार के सभी सदस्य पैतृक गांव लोहारी उत्तर प्रदेश चले गए हैं। घर में वह अकेला था और रात के कमरे में सो गया। अज्ञात चोर रात में आए और दूसरे कमरे का ताला चटका दिया है। कमरे में रखी अलमारी के लॉकर तोड़कर दो जोड़ी पायल, नाक की लौंग, सोने की बालियां, चांदी के सिक्के, चार चूड़ियां सहित ढाई हजार रुपए चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ