Music

BRACKING

Loading...

MP board result 2019: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, mpbse.nic.in पर चेक करें

MP board result 2019: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, mpbse.nic.in पर चेक करें

Last Modified: Wed, May 15 2019. 05:00 IST
mpbse mp board will release class 10 and class 12 result today on mpbse nic in result 2019

mpbse mp board result 2019: मध्‍यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपी बोर्ड) आज कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एमपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की आधिकारिक घोषण के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं (MP Board 10th result 2019 और Mp board 12th result 2019) के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 11 बजे जारी किए जाएंगे। 
नतीजों की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर चेक किए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स की भारी तादाद के मद्देनजर www.livehindustan.com MPBSE 10th Result 2019 और MPBSE 12th Result 2019 दोनों जारी करेगा।

18 लाख से ज्यादा छात्रों के भाग्य का फैसला
मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी इन परीक्षाओं में लगभग 18 लाख 64 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 11,32,741 परीक्षार्थी और हायर सेकेंड्री परीक्षा में लगभग 7,32,319 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केन्द्र और हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से संचालित हाईस्कूल मुख्य परीक्षाएं MP Board 10th Result, 2019 01 मार्च से आरम्भ हुईं थी और 27 मार्च तक चली थीं। वहीं इंटर MP Board 12th Result, 2019 की परीक्षाएं 2 मार्च से  2 अप्रैल तक चली थीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ