कब्जा हटते ही जिला अस्पताल के आगे 17 फीट जगह निकली, 200 वाहन खड़े करने बनेगी पार्किंगनगर पालिका ने आखिरकार ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण तोड़ने मुहिम गुरुवार से छेड़ दी। पहले दिन जिला अस्पताल के..
कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी राजेश सिंह चंदेल के जायजा लेने के अगले ही दिन यानी गुरुवार को नपा सीएमओ केके पटेरिया और ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव दल-बल के साथ जिला अस्पताल के आगे पहुंच गए। दोपहर 2.30 बजे के बाद अतिक्रमण हटाने की मुहिकम छेड़ दी। बिना किसी विरोध के लोग सामान समेटर चले गए। इस दौरान करीब 20 स्थाई स्टॉल व 15 से ज्यादा ऑटो वालों को हटा दिया गया है। पत्थर व अन्य स्टॉल को हटाकर नगर पालिका ने जेसीबी से मटेरियल डंपरों में भरवा लिया। फिर से कोई अतिक्रमण न करे, इसलिए यहां अब पार्किंग व्यवस्था कराई जा रही है। जिला अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजन अपनी गाड़ियां अब सड़क की बजाय पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे।
जिला अस्पताल में पार्किंग नहीं होने से लोग सड़क पर वाहन खड़े करने को मजूबर थे, ट्रैफिक जाम रहता था कार्रवाई से पहले जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण कर रखी स्टालें।
कोर्ट स्टे की बात कही, सिर्फ एक स्टॉल यथावत रखी अस्पताल के आगे एक स्टॉल को फिलहाल नहीं हटाया जा सका है। सीएमओ का कहना है कि दुकानदार ने कोर्ट स्टे के कागज दिखाए हैं। कोर्ट से संबंधित मामला होने पर पहले हम अपने वकील की राय लेंगे। यदि स्टे खत्म हो चुका है तो स्टॉल को हटवा देंगे। यदि कोई कानूनी पेंच है तो हम अपील करेंगे।
आज अस्पताल के बाहर बोर्ड लगाकर वाहन पार्किंग होगी जिला अस्पताल के आगे अतिक्रमण हटाने के बाद नपा व ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार को बोर्ड लगाकर पार्किंग कराएगी। 130 मीटर लंबाई में 17 फीट चौड़ी जगह में करीब 150 बाइक, 25-25 ऑटो व कारें खड़ी करने के लिए अलग-अलग पार्किंग होगी।
चलो कहीं और चलें... अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद अपना सामान उठाकर ले जाती वृद्ध महिला।
जिनके अतिक्रमण हटाए, उन्हें पुराने बस स्टैंड परिसर में दी जाएगी जगह जिन ठेले व स्टॉल लगाने वालों को हटाया गया है, उन्हें नपा अलग से जगह उपलब्ध कराएगी। सीएमओ ने बताया कि पुराने बस परिसर में हॉकर्स जोन में जगह उपलब्ध कराएंगे। इस प्रयास से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और लोगों का रोजगार भी नहीं छिनेगा।
कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क हुई चौड़ी।
दैनिक भास्कर की मुहिम रंग लाई बाजार से भी अतिक्रमण हटना बाकी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अपर कलेक्टर की मौजूदगी में बैठक में सबकुछ तय हो जाने के बाद भी शहर से अतिक्रमण हटना शुरू नहीं हुआ। दैनिक भास्कर ने 21 जून से प्रमुखता से खबर छापना शुरू की। नपा साथ नहीं आई तो ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर कोर्ट में चालान पेश करना शुरू कर दिया। नपा की जिम्मेदारी को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो 25 जून को सीएमओ ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने से पहले जायजा लिया और 26 जून को कलेक्टर व एसपी ने जाकर स्थिति देखी। अब 27 जून से अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के बाद अब बाजार से अतिक्रमण हटाया जाना बाकी है।
0 टिप्पणियाँ