Music

BRACKING

Loading...

विधायक ने कलेक्टर से नल-जल योजना सहित अन्य समस्याओं को लेकर की चर्चा

विधायक ने कलेक्टर से नल-जल योजना सहित अन्य समस्याओं को लेकर की चर्चाकरैरा विधायक जसमंत जाटव ने गुरूवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर...


करैरा विधायक जसमंत जाटव ने गुरूवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर दर्जन भर ग्रामों में नल जल योजनाओं की मांग की। जाटव ने कलेक्टर से कहा कि जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत सिरसोना, बघेदरी, कारोठा, मुंगावली, लालपुर एवं नरवर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत केरूआ, देवरीखुर्द, कांकर, दाबरभाट में पानी की समस्या जटिल है। यहां के ग्रामीण पानी के लिए परेशान है। यहां नवीन नल जल योजना स्वीकृत की जाए। वहीं ग्राम पंचायत घसारही, नारही, जुगहा, धबारा, राजगढ़, सिलानगर सहित लगभग दस से अधिक ग्राम पंचायतों में सिंचाई सुविधा नहीं मिल पाने से किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस हेतु मड़ीखेड़ा बांध के उड़वाहा से व्यवस्था कराने की मांग भी की है। ग्राम पंचायत खडीचा-नरवर में सिद्ध बाबा के मंदिर को खडीचा-नैनागिर मार्ग से जोड़ने की ग्रामीणों की मांग को भी स्वीकृति प्रदान कराई जाए। विधायक ने कलेक्टर से इसके अतिरिक्त क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए चर्चा कर शीघ्र निराकरण की मांग की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ