जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध सख्त रोक लगाने के लिए सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे और आबकारी अमले द्वारा गुलाब बाई पत्नि बहादुर के कब्जे से देसी मदिरा प्लेन के 20 पॉव और सन्तोष सिसोदिया आत्मज भारत के कब्जे से 150 पॉव जिसमें देसी मदिरा 2 पेटी प्लेन एवं एक पेटी मसाला जप्त किये गये । दोनों आरोपी बालमपुर घाटी भदभदा के रहने वाले है, शराब जप्त कर आरोपियों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है । जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 13 हजार 400 रुपये है ।

0 टिप्पणियाँ