शैक्षणिक सत्र 2019-20 के स्नातक प्रथम वर्ष के पहले चरण के प्रवेश आवंटन-पत्र जारी कर दिये गये हैं। विद्यार्थी ई-प्रवेश पोर्टल epravesh.mponline.gov.in पर स्वयं की लॉगइन आई.डी. से अपना आवंटन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । विद्यार्थी आवंटित महाविद्यालय में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करने के बाद निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन एक जुलाई तक जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ