Music

BRACKING

Loading...

पोहरी में मेंटेनेंस कटौती 18 जून तक होगी,


शिवपुरी। पोहरी में बिजली के मेंटेनेंस की कटौती 18 जून तक की जाएगी।  मप्रमक्षेविविकंलि पोहरी प्रथम में मानसून पूर्व मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 11 केवी फीडरों पर सुबह 6 से 11 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए विद्युत कंपनी ने खेद व्यक्त किया है। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। 
बॉक्स
आज यहां रहेगी बिजली गुल
10 जून को 33/11 उपकेन्द्र पोहरी के पोहरी शहर फीडर पर के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 जून को पोहरी उपकेन्द्र के सिरसौद आबादी फीडर के मचाकला, चकराना क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 12 जून को झिरी उपकेन्द्र फीडर झिरी आबादी, 13 जून को झिरी उपकेन्द्र के भदरौनी आबादी, 14 को परिच्छा उपकेन्द्र के परिच्छा आबादी फीडर, 15 जून को सिरसौद उपकेन्द्र के  सिरसौद आबादी फीडर, 16 जून को परिच्छा मारौरा आबादी, 17 जून को आकुर्सी आबादी एवं 18 जून को पोहरी उपकेन्द्र के सिरसौद आबादी फीडर वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

कोलारस में आज विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
शिवपुरी। 10 जून को सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी जगतपुर फीडर पर रेलवे द्वारा 33 केवी ओवरहेड लाईन को अंडरग्राउण्ड करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें 33 केवी जगतपुर फीडर पर निकले 33 केवी विरसौद एवं 33 केवी जगतपुर एवं ठर्रा की सप्लाई बंद रहेगी। इन सबस्टेशन से संबंधित समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी खेद व्यक्त करती है। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ