हरा भोपाल- शीतल भोपाल अभियान को जन अभियान बनाने के लिए आज जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने थीम सांग हरा भोपाल- शीतल भोपाल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अभियान का एप और वेबसाइट भी आज से प्रारंभ हो गई है।
भोपाल तालाब पुनर्जीवन कार्यक्रम के दौरान मंत्रीद्वय ने झंडी दिखाकर अभियान के वाहन को भी रवाना किया। नगर निगम के स्वच्छता वाहन इस गीत को प्रसारित करने के अलावा रहवासियों को पौधा मांग पत्र का वितरण और संग्रहण भी करेंगे। इसके साथ ही आज से नागरिकों के लिए greenbhopalCoolbhopal मोबाइल एप भी प्रारंभ किया गया है। नागरिक इस एप को गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्राइड मोबाइल फोन से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर नागरिक पौधे लगाने के तरीको के अलावा पौधों की मांग कर सकेंगे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे एप पर पौधों के साथ अपने फोटो भी शेयर करें।
इसी तरह greenbhopalcoolbhopal.in बेवसाइट पर भी पौधा मांग पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, कमिश्नर भोपाल श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े, सीसीएफ श्री आर.के.तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री बी.विजयदत्ता सहित जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ