Music

BRACKING

Loading...

पूर्ण दृढ़ता के साथ कार्य करें सफलता हाथ लगेगी



शिवपुरी ब्यूरो। ब्राह्मण समाज द्वारा बीते रोज गांधी पार्क मैदान में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, पिछोर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाराशर, सब रजिस्ट्रार इन्द्रकुमार शुक्ला, रामजी व्यास, राजेन्द्र पिपलौदा, श्वेता शर्मा करैरा एवं अभी हाल ही में आईएएस अधिकारी के चयनित तन्मय वशिष्ठ मंचासी थे। इन्होंने शहर सभी प्रतिभाओं का शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तन्मय वशिष्ठ शहर के होनहार छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी हम लोगों को हार नहीं मानना चाहिए और साथ एक संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए जिससे हमें सफलता हाथ लगती हैं। क्योंकि जब किसी कार्य पूर्ण दृढ़ता सफल बनाने के लिए आगे बढ़ते है तो सफलता हमारे जरूर मिलती हैं। आज मुझे बहुत खुशी हो रही हैं कि मैं अपने समाज का अशीर्वाद ले रहा हूं। साथ ही तन्मय ने कहा कि किसी छात्र जो आईएएस या प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहा हो तो वह मुझ से संपर्क कर नोट्स प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अभी हाल ही में यूपीएससी परीक्षा में चयनित संदीप शर्मा का भी सम्मान किया गया। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी राजू शर्मा, महावीर मुदगल, एवं राम लखन मुडौतिया तथा हरगोविंद शर्मा विवाह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा  विवाह सम्मेलन में  21 जोड़ो का विवाह समिति द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। बीते रोज गांधी पार्क  मैदान में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा बारहवीं तथा दशमी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। वहीं प्रशासनिक सेवा में चयनित शहर की प्रतिभावान भाईयों का भी सम्मान किया साथ ही शहर के आवाज को उठाने वाले समाज के पत्रकार भाईयों का भी शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं राजनीति अपनी पकड़ रखने वाले समाज के पार्षदों सहित अन्य पदाधिकारियों भी मंच से सम्मानित किया। मंच का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी विप्र बन्धुओं ने सहभोज का भी आनंद लिया। इस अवसर समिति के घनश्याम शर्मा, अनिल अवस्थी एवं अरविंद सरैया सहित विप्र बन्धु उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ