Music

BRACKING

Loading...

करैरा के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगाः शेजवलकर

सांसद बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र करैरा पहु?चे विवेक शेजवलकर ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा है कि अब तक नेता और पार्टियां चुना लड़ती आई ऐसा पहली बार हुआ है जो न किसी पार्टी और नेता का चुनाव नही था बल्कि देश को नई दिशा की ओर ले जाने का चुनाव था। उन्होंने कहा कि करैरा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शेजवलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के दर्द को समझा और जाना। 5 साल में जो विकास देश का हुआ वह अन्य सरकारों के समय हुआ। उन्होंने हर गरीब को छत दी और आने वाले 2022 तक हर गरीब को छत दिए जाने का मोदी का संकल्प है। शेजवलकर ने कहा है कि मेरा जल्द ही ग्वालियर में नया आफिस बनने बाला है इसके बनने के बाद कोई भी करैरा का व्यक्ति आए उसका कोई काम नही रुकेगा। जीएसटी कार्यालय का शुभारंभ सांसद ने किया।
लोगों ने किया जगह जगह स्वागत
सांसद विवेक शेजवलकर का करैरा के बीज भंडार रोड पर एडवोकेट बीके गुप्ता के निवास पर, रतन सर्राफा के प्रतिष्ठान पर प्रकाश नारायण अग्रवाल, शीतल अग्रवाल ने स्वागत किया गया। भाजपा नेता डॉ अरविंद बेडर के निवास पर भव्य स्वागत के बाद धन्यवाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी चलाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत, रमेश खटीक, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, राजकुमार खटीक, हेमन्त शर्मा, हरिशंकर परिहार, सुभाष जाटव, किशन यादव, अनुदीप बेडर आदि नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ