Music

BRACKING

Loading...

प्रभरी मंत्री ने पोहरी चौराहे पर पाइप लाइन के लीकेज को तत्काल बंद करने के निर्देश



      खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पोहरी चौराहे पहुंचकर खुले पड़े गड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि 4 दिन के अंदर गड्डे की भराई का कार्य पूर्ण करें। ऐसे न करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होनें पुलिस लाईन के पास मुख्य पाईप लाईन से लिकेज से बह रहे पानी पर भी तत्काल रोक लगाने एवं विधिवत नल कनेक्शन देने की कार्यवाही करें। इसके लिए प्रभारी कलेक्टर को समन्वय समिति बनाने के भी निर्देश दिए। 
    उन्होंने पोहरी चौराहे पर बह रहे नाले की साफ-सफाई करने के नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई कार्य न होने पर संबंधित उपयंत्री के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ