Music

BRACKING

Loading...

पुलिस ने नपा के सील स्टोर को खोलकर जब्त की केबल



पुलिस ने नपा के सील स्टोर को खोलकर जब्त की केबलनगर पालिका के स्टोर से नकली केबल जब्त करती पुलिस। इंदौर लैब में केबल का सैंपल फेल होने के बाद स्टोर कर दिया था सील...


नगर पालिका के स्टोर से नकली केबल जब्त करती पुलिस। 

इंदौर लैब में केबल का सैंपल फेल होने के बाद स्टोर कर दिया था सील 



सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सील स्टोर के ताले खुलवाए। पुलिस ने नकली केबल मामले में 13 बंडल जब्त कर लिए हैं। नकली केबल सप्लाई मामले में पुलिस जांच कर रही है। मंगल पाइप एवं सेनेटरी स्टोर शिवपुरी द्वारा नगर पालिका में नकली केबल सप्लाई की थी। जल प्रदाय शाखा प्रभारी द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

नगर पालिका शिवपुरी में जल प्रदाय शाखा प्रभारी एई आरडी शर्मा ने नकली केबल सप्लाई मामले में 23 जनवरी को सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मेसर्स मंगल पाइप एवं सेनेट्री स्टोर शिवपुरी के प्रोपराइटर मोहन मंगल निवासी आदर्श नगर कॉलोनी शिवपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया था। करीब साढ़े चार माह बाद पुलिस जांच करने के लिए नगर पालिका पहुंची और सील स्टोर के ताले खुलवाए। फरियादी आरडी शर्मा ने बताया पार्षदों की मौजूदगी में स्टोर सील किया था, संबंधितों को बुलवाकर सील तोड़कर ताले खुलवाए हैं। केबल सप्लाई वाले 13 बंडल पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिए हैं, जिससे पुलिस मामले में जांच जारी रख सके। 

सप्लाई के बाद ऐसे पकड़ी गई नकली केबल 
नगर पालिका शिवपुरी ने मेसर्स मंगल पाइप एवं सेनेटरी स्टोर शिवपुरी के साथ केबिल सप्लाई का अनुबंध संपादित कराया था। 28 जुलाई से 6 एमएम कॉपर केबल 1700 मीटर और 28 जुलाई से 4 एमएम कॉपर केबल 5 हजार मीटर सप्लाई कर दी। फर्म द्वारा 4 एमएम फिनोलक्स मेक केबल 5 हजार (10 बंडल) एवं 6 एमएम फिनोलक्स मेक केबल 1700 मीटर (3 ड्रम) दी गई। जिसके एवज में 4.95 लाख और 2.49 लाख रुपए केबल नगर पालिका में दिए। भुगतान से पहले नगर पालिका ने केबिल की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए नमूने फिनोलक्स केबिल की इंदौर शाखा में भेजे। परीक्षण में केबल नकली पाई गई। इससे पूर्व भी मैसर्स मंगल पाइप एवं सेनेटरी स्टोर शिवपुरी से केबल खरीदी गई है। इसलिए फर्म ठेकेदार के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ