शिवपुरी, 10 जून 2019/ प्रभारी कलेक्टर श्री एच.पी.वर्मा ने समय-सीमा के पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन से संबंधित आवेदन पत्रों को एल-1 एवं एल-2 स्तरों पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। ऐसे आवेदनों का निराकरण एल-1 एवं एल-2 स्तर पर संभव नही ंहै। उन्हीं आवेदनों को निराकरण हेतु एल-3 पर भेजने की कार्यवाही करें।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष शिवपुरी में आज आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया जिले के अनुविभागीय दण्डाधिकारी और सभी जिला कार्यालय प्रमुख आदि उपस्थित थे।श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एल-1, एल-2 स्तर पर निराकरण करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले सभी आवेदन पत्रों का पूरी गंभीरता के साथ परीक्षण कर निराकरण की कार्यवाही करें। उन्होंने 300 एवं 500 दिवस से अधिक के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए। श्री वर्मा ने पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा सहरिया परिवारों के महिला मुखिया के खाते में पोषण आहार हेतु एक हजार रूपए की राशि खातों में जमा न होने की कुछ शिकायत प्राप्त हुई है। उन्हें गंभीरता से लेते हुए उसका परीक्षण कर प्राप्त हितग्राहियों के खाते में राशि भेजने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि अंर्तविभागीय समस्याओं का निराकरण भी टी.एल.बैठक के माध्यम से कराए।

0 टिप्पणियाँ