बांरा,, जिला परिषद की साधारण सभा बुधवार को यहां मिनी सचिवालय के सभागार में हुई । इसमें एक निर्वाचित जिला परिषद सदस्य पति के साथ पहुंची । लेकिन मामला उस समय बिगड़ गया जब महिला सदस्य के पति ने छवडा क्षेत्र की गुगोर पुलिया का कार्य बंद कराने का आरोप लगाया । इस पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उक्त सदस्य पति को सभा से बाहर भेज दिया ।
हंगामेदार रही इस सभा में क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह ने छवडा क्षेत्र में विकास के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए । वे यही नहीं रुके उन्होंने जिला कलेक्टर को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में विकास को ग्रहण लग गया है । सभा की अध्यक्षता जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने की
0 टिप्पणियाँ