शिवपुरी| मोहना और शिवपुरी के बीच कलोथरा फाटक के पास आलू से भरे चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम 4.30 बजे की है। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। वहीं सुभाषपुरा थाना पुलिस ने सूचना के बाद दमकल के माध्यम से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
0 टिप्पणियाँ