Music

BRACKING

Loading...

पौधों को पानी पिलाकर सेव द नेचर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

*दतिया ब्रेकिंग*
*पौधों को पानी पिलाकर सेव द नेचर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस:-*
दतिया, 05/06/2019 बुधवार को सेव द नेचर ग्रुप दतिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस  पर पौधों को पानी पिलाने का निश्चय किया गया था  जिसके तहत टीम के सदस्यों द्वारा नंबर 1 स्कूल सिविल लाइन के सामने सूख रहे पौधों एवम् बी टी आई कॉलेज  के पौधों को पानी दिया गया। तथा  सदस्यों द्वारा आगामी वर्षा काल में वृक्षारोपण हेतु सिविल लाइन एरिया में  खाली भूमि को भी चिन्हित किया गया ।  जिसमे आने वाले मानसून में  जिला पंचायत अध्यक्ष निवास के सामने, बी टी आई कॉलेज के बाहर तथा लोकेंद्र क्लब के सामने पौधे लगाने हेतु खाली जगह चिन्हित की गई।  इस कार्यक्रम में सेव द नेचर के सदस्य गण प्रमुख रूप से हेमंत श्रीवास्तव राघवेंद्र सिंह गुर्जर जीत सिंह यादव संदीप परिहार राजेंद्र यादव आरती यादव एवं गौरव सत्संगी उपस्थित रहे*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ