Music

BRACKING

Loading...

सांसद की अफसरों को दो टूक- किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो विभाग पर कराऊंगा एफआईआर


1
2

सांसद की अफसरों को दो टूक- किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो विभाग पर कराऊंगा एफआईआरकलेक्टोरेट में बैठक लेते सांसद केपी यादव। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली, पानी पर सांसद का फोकस, अलग-अलग...


कलेक्टोरेट में बैठक लेते सांसद केपी यादव। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली, पानी पर सांसद का फोकस, अलग-अलग बैठकें लेंगे 
बैठक में सांसद यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और पानी को लेकर फोकस रखा। जानकारी लेने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें करने की बात भी उन्होंने कही। स्कूलों में टॉयलेट और पानी के बारे में डीईओ से पूछा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में स्कूलों का जायजा लेने जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वे जल्द जिला अस्पताल आएंगे। जो भी जरूरतें होंगी, उनकी पूर्ति कराएंगे। शहर की सिंध जलावर्धन योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की बात कही। इसके लिए बैठक बुलाकर शुरुआत से अभी तक पूरी समीक्षा करेंगे। बिजली कटौती और विद्युतीकरण से वंचित गांवों में भी जल्द काम खत्म करने की बात सांसद ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से कही। 

विधायक रघुवंशी ने पीएचई ईई से कहा- हम पर आप भिखारी की तरह मेहरबानी करते हो 
बैठक में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पीएचई ईई एसएल बाथम से कहा कि आप मोटर की जानकारी नहीं देते और न ही आप अधिकृत जानकारी देते कि कितने हैंडपंप स्वीकृत हुए हैं। हम पर आप भिखारी की तरह मेहरबानी करते हो। हम मांगते तो आप पांच रुपए डालकर कहते हो कि आगे बढ़ो। यह मेरी विभाग से सख्त नाराजगी है। हमने दस मोटरों की कही और आपने दो मोटर भेज दीं। विधायक ने कहा कि सच बता रहा हूं, जीतने के बाद पांच मोटरें 25-25 हजार की अपनी जेब से डलवा चुका हूं। खराब हैंडपंप को लेकर विधायक रघुवंशी ने कहा कि ठीक कराने की समयसीमा तीन दिन की जगह सात दिन कर दो, लेकिन ठीक होना चाहिए। ईई बाथम ने इंचार्ज सब इंजीनियरों की बात की तो विधायक ने टोका और कहा कि कुछ नहीं है, रिजल्ट जीरो है। आप बहस मत करो, आप सक्सेना को फोन लगा लो कि तीन महीने में कितनी शिकायतें हुईं और कितने सही हुए? मैं भरी सभा में माफी मांग लूंगा। इस दौरान सांसद ने टोका और विधायक की नाराजगी जायज बताते हुए अलग से पीएचई की मीटिंग बुलाने को कहा। विधायक ने कहा कि अपनी निधि से 42 हैंडपंप स्वीकृत किए हैं। कलेक्टर से कहा कि इनको राशि दे दें। 

सांसद से ज्यादा विधायक रघुवंशी ने की समीक्षा 
सांसद डॉ. केपी यादव की यह पहली बैठक अधिकारियों से परिचय व विभाग में चल ही गतिविधियां समझने तक सीमित रही। बैठक के बाद सांसद ने इस बात को स्वीकारा भी। बैठक की शुरुआत से लेकर अंत तक सबसे ज्यादा कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी समीक्षा करते नजर आए। उन्होंने कामों में अनदेखी को लेकर अधिकारियों से जमकर नाराजगी भी जताई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी मौजूद रहे, जबकि पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम भी बैठक में सांसद के पास बैठे नजर आए। 

बैठक के दौरान वीरेंद्र रघुवंशी पीएचई एसएल बाथम से बात करते हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ