Music

BRACKING

Loading...

जिले में अब तक 92.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

  जिले में 01 जून से 02 जुलाई 2019 तक 92.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 82.7 मिलीमीटर कम है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1327.5 मिलीमीटर है।   
   अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 02 जुलाई 2019 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 203 मिलीमीटर, गैरतगंज में 147, बेगमगंज में 148, सिलवानी में 59.8, गौहरगंज में 80, बरेली में 47.6, उदयपुरा में 19 और वर्षामापी केन्द्र बाड़ी में 39 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 19.6 मिलीमीटर औसत वर्षा
   जिले में बीते 24 घंटे में 02 जुलाई 2019 को प्रातः 8 बजे तक 19.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 44.6, गैरतगंज में 054, बेगमगंज में 18, सिलवानी में 16, गौहरगंज में 41, बरेली में 14.4, उदयपुरा में 06 तथा वर्षामापी केन्द्र बाड़ी में 11.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ