Music

BRACKING

Loading...

बेटी का शव देखते ही फूट फूट कर रोने लगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह, भावुक हुए लोग

CM  शिवराज का एक भाबात्मक शैली 

विदिशा.पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भारती की मौत बीमारी के चलते हुआ है। हालांकि भारती को जब अस्पताल लाया गया तो उसे सही वक्त पर इलाज भी नहीं मिला। मौत की खबर मिलते ही विदिशा सबसे पहले शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान खुद पार्टी के कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश से बाहर थे। जैसे ही दत्तक पुत्री भारती की मौत की खबर उन्हें मिली, शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को रद्द कर विदिशा पहुंचे। वहां बिटिया का शव देखते ही वह फफक-फफक कर रोने लगे। शिवराज सिंह चौहान को रोते देख वहां मौजूद लोग भी आंसूओं पर काबू नहीं रख पाए।
इसके साथ ही कुछ लोग शिवराज सिंह चौहान को ढांढस बंधाते हुए भी नजर आए। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के सुदंर सेवा आश्रम से जुड़ी भारती वर्मा की शादी मई 2018 में हुई थी। शादी खूब धूमधाम से की गई थी। शादी की रस्में शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने निभाया था। घर पर बारात आई थी। शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही बारातियों का स्वागत किया था। लेकिन भारती की अचानक मौत से पूरा परिवार गमगीन है। बताया जा रहा है कि भारती वर्मा को उसके परिजन बीमार हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से भारती को विदिशा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सासा उर्मिला वर्मा ने बताया कि सुबह उल्टी और घबराहट होने के कारण भारती को डॉ मंजू जैन के क्लिनिक पर सुबह करीब साढ़े दस बजे ले जाया गया। लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। डॉक्टर के आने का हमलोग इंतजार करते रहे। डॉक्टर एक घंटे बाद आईं और कह दिया कि जिला अस्पताल ले जाओ। वहां डॉक्टरों ने भारती को मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ