ग्वालियर। दतिया जिले में भांडेर के सिकंदरपुर मोहल्ले में एक शादीशुदा प्रेमी ने बीती रात नवविवाहित प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाष शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका साहू की शादी इसी साल 28 मई को हुई थी। सुसराल से विदा होकर वो पहली बार मायके आई थी। रविवार की रात ढाई बजे प्रियंका ने अपनी मां से बाथरूम जाने का कहा और उठकर चली गई। जैसे ही प्रियंका ने बाथरूम का दरवाजा खोला तभी पहले से छिपकर बैठे प्रेमी गोलू यादव ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। प्रियंका की बाथरूम में ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग बाथरूम की तरफ भागे तो उन्हें प्रियंका खून से लथपथ में मिली । परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि गोलू यादव शादीशुदा था लेकिन वह अपनी प्रेमिका प्रियंका से प्यार करता था तथा उससे शादी भी करना चाहता। प्रियंका की शादी के बाद वह उससे मिलने मायके और ससुराल जाता रहता था। प्रियंका के परिजनों ने उसे आने से कई बार मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना

0 टिप्पणियाँ