Music

BRACKING

Loading...

अभी-अभी: एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम का हाल


भोपाल। राजधानी में लगातार 13 दिन के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे भोपाल वासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों को अब भी बारिश का इंतजार है, बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया था और शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही सूरज की बादलों से लुकाछिपी चल रही थी। दोपहर 3 बजे के बाद घने काले बादल छाने लगे और 3.30 बजे बारिश शुरू हो गई। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब भी बारिश का दौर थमा हुआ है, जिससे उमस और गर्मी दोनों का असर बढ़ गया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया था। गुरुवार को रात में भोपाल समेत जबलपुर, उमरिया और सीधी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ