कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जन्मतिथि 2 अक्टूबर को मनाने के लिए कार्यक्रम नगरपालिका श्योपुर द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसमें मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगा।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्योपुर श्री ताराचंद धूलिया ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर प्रात 7.30 बजे प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया है। यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा के पश्चात पुन गांधी पार्क पहुंचेगी इसके बाद प्रात 8.30 बजे गांधी पार्क पर सर्वधर्म प्रार्थना होगी। इस दौरान गांधी पार्क परिसर में नशा मुक्ति प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी।

0 टिप्पणियाँ