Music

BRACKING

Loading...

कांग्रेस की सरकार केवल आश्वासन की सरकार है-श्री नारायण चंदेल जी


जाँजगीर चाँपा -- जाँजगीर विधानसभा विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय जाँजगीर के कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बारे में विधायक चंदेल ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार  जिले के जर्जर सड़कों की नवीनीकरण और सुधार की मांग को लेकर आज यहां विशाल धरना प्रदर्शन किया गया है। पूरे जिले की बदहाल सड़क जो जीर्ण शीर्ण और   गड्ढों में तब्दील है प्रभारी मंत्री और जिला योजना समिति का ध्यान मिलकर और कागजी कार्यवाही से इस ओर कई बार आकर्षित किया गया है जिसका परिणाम शून्य है और शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है जिसे झकझोरने और जगाने के लिये  सड़क का नवीनीकरण एवं सुधारने की मांग को लेकर यह आंदोलन है। कांग्रेस की 10 माह के कार्यकाल में सड़कों की बदहाल स्थिति है। कांग्रेस केवल आश्वासन की सरकार और लबरा  सरकार है जो अपने किये गये वादों से मुकर रही है। आज भाजपा के सारे कार्यकर्ता सरकार को चेतावनी देते हैं कि शीघ्र ही सड़कों का नवीनीकरण और सुधार किया जाये अन्यथा जनआक्रोश का लावा कभी भी फूट सकता है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा कि हमारा धरना प्रदर्शन संकेतिक है। पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों की स्थिति बदतर है। कांग्रेस को चुनाव के समय किया गया वादा अवश्य ही निभाना चाहिये। आज के धरना प्रदर्शन में पूर्व सक्ति विधायक खिलावन साहू , भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू , अकलतरा विधायक सौरभ सिंह , भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत ठाकुर , सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक खम्हन प्रसाद तिवारी ,  जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कौशिक , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदनी राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ