ग्वालियर। चार दिन से लापता सब्जी कारोबारी की पत्नी का शव रविवार सुबह घर के आंगन में बने कुएं में मिला है।लापता होने के बाद से मायका,ससुरालवाले उसे ढूंढ रहे थे। कुंआ पानी से लबालब था इसलिए शव किसी को नहीं दिखा। रविवार को चचिया ससुर के भाई ने कुएं में झांका तो शव लोहे के एंगल पर रखा मिल गया। पत्नी का शव मिलने के बाद सब्जी कारोबारी मां, बाप और भाई के साथ घर पर ताला लगाकर भाग गया। मायके वाले बेटी की हत्या करने का आरोप लगा कर पुलिस से कह रहे हैं उसे पकड़ो।
जगदीश कुशवाह ने बताया कौशल्या (३०) की शादी चार साल पहले जनकपुरी निवासी मुकेश से की थी। कौशल्या का देवर सुनील घर में कलह का कारण था उसे जुए, शराब की लत थी। इसलिए तमाम कर्जा कर रखा था। मुकेश सब्जी बेचकर गुजर करता था। सुनील से कर्जा वसूली करने वाले घर पर आकर आए दिन धमकी देते तो मुकेश हीं उसका कर्ज पटाता था। कौशल्या ने पति से साफ कह दिया था कि देवर की हरकतों की भरपाई वह नहीं करेगा। इसलिए घर में तनाव था। चार दिन पहले मुकेश ने फोन कर बताया था कौशल्या गायब है।

तब से उसे ढूंढ रहे थे। रविवार सुबह चचेरे भाई धीरज कुशवाह ने सूचना दी कि कौशल्या का शव आंगन में बने कुएं में पडा है। जब जनकपुरी पहुंचे तो ससुराल वाले ताले लगाकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलने पर जनकगंज पुलिस, फोरेंसिंक एक्सपर्ट के साथ पहुंच गई। कौशल्या के शव को कुएं
0 टिप्पणियाँ