अब कम्प्यूटराइज्ड जारी होंगे पीपीओ |
- |
दतिया | 14-नवम्बर-2019 |
राज्य शासन ने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया के सरलीकरण के संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब पेंशन पेमेंट आर्डर (पी.पी.ओ.) कम्प्यूटर पर उपलब्ध डाटाबेस के आधार पर ऑनलाईन जारी किये जा सकेंगे। पेंशन का भुगतान भी कर्मचारी को उसके वेतन प्राप्त होने वाले बैंक खाते में त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेगा। मध्य प्रदेश के हस्तशिल्पियों के लिये सुनहरा अवसर मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शिल्प कलाओं में संलग्न परम्परागत एवं प्रशिक्षित हस्तशिल्पियों को निरंतर रोजगार में संलग्न करने एवं आर्थिक सहायता दिलाये जाने के उद्देश्य से जरी जरदौजी, बेलमेटल, बांसशिल्प, लाख का डाटाबेस एकत्रित किया जा रहा है। इस हेतु संबंधित हस्तशिल्पि सहायक संचालक, जिला हाथकरघा कार्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है। |
0 टिप्पणियाँ