Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला

Image result for corona virus pic
भोपाल: चीन से फैले कोरोनावायरस ने भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है यह वायरस भारत में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज मिला है| जांच के लिए उसके खून के सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा गया है स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है|
दरअसल यह छात्र कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है| स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि चीन से यह छात्र 17 जनवरी को उज्जैन आया था| उसे सर्दी ,जुखाम ,बुखार की तकलीफ है| कुछ दिन तक घर में रहने के बाद अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है| जांच के लिए ब्लड सैंपल लेकर एनआईबी पुणे भेजा गया है यह प्रदेश का पहला संदिग्ध मरीज है मध्यप्रदेश में इस बीमारी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने दिए हैं सभी जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन के अलावा निजी अस्पतालों को गाइडलाइन बेचकर अलर्ट कर दिया गया है इस गाइडलाइन में कोरोना वायरस के लक्षण पीड़ित या संदिग्ध को अस्पताल में अलग से रखने की व्यवस्था सैंपल लेने के तरीके और चीन यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं दूसरी ओर भोपाल के आसपास के कई जिलों के सीएमएचओ ने गाइडलाइन मिलने से इनकार किया है ज्ञात हो कि यह वायरस दुनिया के करीब 10 देशों में फैल चुका है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ