Music

BRACKING

Loading...

जमीनी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या shivpuri news


शिवपुरी. करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना अंतर्गत ग्राम म्यावरा में सोमवार की देर शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम म्यावरा निवासी जनवेद (38) पुत्र डब्बू जाटव व गोविंद गड़रिया (40) का गांव के ही अरविंद ठाकुर से जमीनी विवाद चल रहा था। रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के चलते रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार शाम करीब सात बजे जब गांव में जनवेद जाटव व गोविंद गड़रिया आग ताप रहे थे, तभी अरविंद ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ गया और उसने आते ही दोनों में गोली मार दी। गोली सिर व गले में लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों लाशों को पीएम के लिए नरवर ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम म्यावरा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते रविवार को उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। सोमवार देर शाम आग तापते समय जनवेद व गोविंद में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। गोली मारने वालों में अरविंद ठाकुर व उसके साथी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ