एक फरार अपराधी पर इनाम घोषित |
- |
सागर | 20-जनवरी-2020 |
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अमित सांघी ने पुलिस रेग्युलेषन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत एक फरार अपराधी पर ईनाम घोषित किया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार दुर्गेश लोधी उर्फ बिट्टू लोधी पिता बृजराज सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी किसानी मुहल्ला ग्राम रतनपुर थाना बिनायका जिला सागर पर 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति उपरोक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम राशि दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपी की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा। |
0 टिप्पणियाँ