Music

BRACKING

Loading...

भूख से तड़प रही महिला को खाना नहीं मिला तो खाया जिंदा कबूतर, पढ़िए-विक्षिप्त महिला की ये चौंकाने वाली खबर


रांची। पेट की आग बुझाने के लिए लोगों को कई प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं। लेकिन एक मानसिक रूप से बीमार युवती ने पेट भरने के लिए कुछ ऐसा किया की देखने वाले लोग हैरान रह गए। झारखंड में भूख से बेहाल महिला ने जिंदा कबूतर को नोच-नोच कर खा लिया। जानकारी के मुताबिक़ महिला कई दिनों से भूखी थी जिसके कारण उसने पक्षी को निवाला बना डाला।
बुधवार को झारखंड के रांची के रिम्स अस्पताल के परिसर में भूख से व्याकुल महिला ने पेट भरने के लिए पास में बैठे कबूतर को मारकर अपना आहार बना लिया। बुधवार को ऑर्थोपेडिक विभाग के कॉरिडोर में पड़ी भूख से बिलबिला रही एक महिला को जब कुछ भी खाने को नहीं मिला तो वह जिंदा कबूतर खा गई। इससे पहले वह कॉरिडोर में गुजर रहे लोगों से खाना मांगती रही।
कुछ लोगों का कहना है कि उसका इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब इस महिला की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोगों में यह बात फ़ैल गई। इस बारे में रिम्स के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं लावारिस लोगों को यहां लाकर छोड़ देती हैं।  अस्पताल मानवीय संवेदना रखते हुए भी ऐसे मरीजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ