Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश पर अमित शाह की नजर, पहले जनसभा करेंगे फिर बनाएंगे सियासी रणनीति


जबलपुर. गृहमंत्री अमित शाह नागिरकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा करने के लिए आज जबलपुर आ रहे हैं। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह का ये पहला दौरा है। अमित शाह जबलपुर के गैरीसन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश में कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि अमित शाह इस दौरे में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भी सियासी रणनीति बना सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर करेंगे चर्चा
अमित शाह के दौरे के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह के दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का चयन हो सकता है। भाजपा संगठन ने तय किया है कि 20 जनवरी तक नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नेता जनसमर्थन करेंगे उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।तैयारियां पूरी

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने विशेष तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। सभा में शामिल होने के लिए महाकौशल से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। आयोजन स्थल पर भाजपा नेताओं के नाम पर सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
तीसरी बार जबलपुर का दौरा
अमित शाह तीसरी बार जबलपुर का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वो नर्मदा आरती और विधानसभा चुनाव के लिए जबलपुर का दौरा कर चुके हैं। अमित शाह गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश और जबलपुर आ रहे हैं।
CAA के विरोध में कांग्रेस
मध्यप्रदेश सरकार सीएए के विरोध में है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भोपाल में पैदल मार्च भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून मध्यप्रदेश में लागू नहीं होगा। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता लगातार कह रहे हैं मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिरा देंगे। ये सरकार पांच साल पूरे नहीं करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ