- पिछली जनसुनवाई में पति ने डीआईजी के समक्ष पत्नी को खोजने की गुहार लगाई थी
- पति ने बताया था कि माय होम से पकड़ाईं 67 युवतियों में एक उसकी पत्नी ज्योति भीहै।
इंदौर. पत्नी के मायहोम सेगायब होने की शिकायत करने वालेपति के दावे झूठे निकले हैं। मंगलवार को यहां जनसुनवाई में पहुंची महिला ज्योतिने डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र को बताया कि उसने कभी जीतू सोनी के होटल मायहोम में काम नहीं किया। पिछले दिनों वह पति के उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी। पिछली जनसुनवाई में पति ने डीआईजी को सूरजनगर के राजेश नीलकंठ ने बताया था कि उसकी पत्नी मायहोम होटल में कार्रवाई के दौरान अन्य 67 महिलाओं के साथ पकड़ी गई थी। लेकिन, उसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। वह बच्चे को लेकर थानों के चक्कर काट रहा है।
ज्योति ने बतायाकि मैं मायहोम में काम ही नहीं करती थी। 15 साल पहले मेरी शादी हुई थी।कुछ समय तक सब ठीक रहा। इसके बाद पति ने शराब पीकर मारपीट करना शुरू कर दिया।इसी बात से परेशान होकर उसे छोड़कर चली गई थी। मैं अभी मूृसाखेड़ी में रहती हूं। मुझे अखबार से पता चला किपति ने मेरी लापता होने कीशिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों ने पति पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह है मामला
राजेश नीलकंठ पिछली जनसुनवाई में 5 वर्षीय बेटे के साथ डीआईजी के समक्ष पहुंचा और बताया कि 1 दिसंबर की रात पुलिस औरप्रशासन ने माय होम से 67 महिला-युवतियों काे छुड़ाया था, उनमें उसकी पत्नी ज्योतिभी थी। राजेश ने बताया कि वह गांव में रहता है। कुछ समय पहले पत्नी ज्योतिइंदौर में काम करने का बोलकर यहां आ गई थी। नवंबर में उसने सूरजनगर में किराए का मकान लिया था। एक दिन वह घर से काम का बोलकर गई, लेकिन लौटी नहीं। उसने तिलकनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
अखबार से पता चला
राजेश ने बताया कि अखबारों में छपे फोटो में उसे पत्नी दिखी थी। उसने पुलिस से बात की, लेकिन उसे यह नहीं बताया कि पत्नी पकड़ी गई या नहीं। डीआईजी ने पलासिया थाने की गाड़ी बुलाकर टीआई विनोद दीक्षित को पकड़ी गई युवतियों के फोटो दिखाकर पत्नी की पहचान करने का निर्देश दिया।टीआई का कहना है राजेश के लिए गाड़ी भेजी थी, लेकिन वह नहीं आया। रेस्क्यू की गई 67 युवतियों में से एक का नाम ज्याेति था, पर वह राजेश की पत्नी नहीं थी।
नीलकंठ ने यह कहा था...
राजेश नीलकंठ ने डीआईजी से कहा था-‘साहब!मेरी पत्नी कहां है यह बता दो। मैं कई महीनों से बच्चे काे लेकर थानों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई भी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। पत्नी जीतू सोनी के मायहोम में पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गई थी, तब से उसका पता नहीं चला है। एक महीने पहले मैं उसकी गुमशुदगी तिलकनगर थाने में दर्ज करवा चुका हूं।’
0 टिप्पणियाँ