*गतवा-बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत गतवा में पंचायत सचिव दिलीप साहू ने नवनिर्मित सरपंच भूवन साहू सहित सभी 11 वार्ड के पंचगणों को पंचायत राज अधिनियम के तहत् शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जनता का आभार माना और ग्राम विकास में सब मिलजुल कर काम करने की बात कही। शपथग्रहण समारोह में पूर्व सरपंच खिकराम केवट,सचिव दिलीप साहू नवनिर्वाचित सरपंच भुवन साहू , रोजगार सहायक उत्तरी केवट ,जीवन साहू , दयाराम ,मोहन, परुषोत्तम ,किशनो , बीरबल, प्रेमलाल , खिकराम , फागुलाल , विकास , घंगलु, धरम ,अशोक , दिलहरण , सोनाऊ ,छत्तराम , जोहन ,नारायन तुलाराम सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।ग्राम पंचायत गतवा में 11 वार्ड के क्रमशः पंचगणों का नाम वार्ड श्रीमती सुकरीता साहू,धनबाई केंवट,छतराम केंवट, रामायण बाई चौहान,समारिन बाई पटेल,कोयल केंवट,रघुमति केंवट,कृष्णालाल साहू,जानकी बाई केंवट,पुष्पा बाई साहू, पुरूषोत्तम साहू


0 टिप्पणियाँ