| ११ अज्ञात अपराधियों पर ईनाम घोषित |
| - |
| सागर | 14-फरवरी-2020 |
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अमित सांघी ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत 11 अज्ञात अपराधियों पर ईनाम घोषित किया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार थाना जैसीनगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 96/19 धारा 363 ताहि, 73/19 धारा 363 ताहि, 216/19 धारा 363 ताहि, 73/18 धारा 363 ताहि, 51/18 धारा 363 ताहि, 276/18 धारा 363 ताहि, थाना मकरोनिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 313/14 धारा 363 ताहि, 65/19 धारा 363 ताहि, 101/19 धारा 363 ताहि, थाना केसली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 247/19 धारा 363 ताहि एवं थाना बीना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 357/19 धारा 363 ताहि पर 3-3 हजार रूपये की इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति उपरोक्त अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम राशि दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपियों की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा |
0 टिप्पणियाँ