Music

BRACKING

Loading...

अब तो सरकार के मंत्री - विधायक कह रहे किसानों का कर्जामाफ नही हुआ : नरोत्तम


एंटी करप्शन न्यूज़
शिवपुरी।पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मिश्रा ने कहा कि यह में नही बोल रहा हु बल्कि अब कांग्रेस के मंत्री, विधायक एवं पूर्व सांसद कह रहे है कि कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ नही कर पाई । बसपा और सपा के विधायक कहते है कि सरकार में बिना लिफाफा दिए काम नही होते है ।
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज कोलारस में आयोजित स्टॉपडेम बनाये जाने को लेकर रखे गए अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे । मिश्रा यही नही रुके आगे कहा कि सरकार का वन मंत्रीो दिग्विजय सिंह को शराब एवं माइनिंग माफिया कहता है ओर आजतक कोई उसका खंडन तक नही करता है।मिश्रा ने कहा कि आईफा अवार्ड कराने ओर हेलीकॉप्टर खरीदने करोड़ो रूपये कमलनाथ सरकार पर है लेकिन किसानों का कर्जा माफ की बात आती है तो खजाना खाली है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ