Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के दागी अधिकारियों को प्रोत्साहन योजना, कई अधिकारी लाभान्वित |


भोपाल। खबर तो यही बनती है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के दागी अधिकारियों को प्रोत्साहन के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कई अधिकारियों को लाभान्वित किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने के बावजूद उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही नहीं की गई। इस तरह दागी अधिकारियों को संरक्षित करने का काम सफलतापूर्वक किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस योजना की सफलता के लिए एक नए संशोधन का ड्राफ्ट तैयार किया है। जल्द ही ऐसे अधिकारियों को प्रमोशन एवं दूसरे सरकारी लाभ दिए जाएंगे। (आप ही बताइए इसके अलावा और क्या शब्द हो सकते थे, जिस सरकार में भ्रष्टाचार को संस्कार मान लिया गया हो, वहां सरकार पर लांछन तो नहीं लगाया जा सकता। सफलता को सफलता ही लिखना पड़ेगा।) विश्वास नहीं होता तो लिस्ट पढ़ लीजिए: केस नंबर-01: इंदौर के सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे पर कुछ महीनों पहले लोकायुक्त ने छापेमार कार्रवाई की थी। विभाग ने कार्रवाई करने की जगह उनको भोपाल संभाग के उड़नदस्ते जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभारी बना दिया है। अब जबकि उड़न दस्ते में ही भ्रष्टाचार का आरोपी अधिकारियों का तो उड़नदस्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या कर लेगा।
केस नंबर-02: दूसरा मामला भी आबकारी विभाग से जुड़ा है। लोकायुक्त ने धार जिले के आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह पर भी छापा मारा था। इस कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने विभाग को लिखा था कि आरोपी अधिकारी को पद से हटाया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोकायुक्त की चिट्ठी पर कार्रवाई की और पराक्रम सिंह को धार से हटाकर खरगोन का जिलाधिकारी बना दिया। बताइए, इससे पद से हटाना कहते हैं क्या। यह तो तबादला हुआ ना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ