Music

BRACKING

Loading...

रात 12 बजे: भाजपा विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे |

 MP NEWS

भोपाल। ऑपरेशन लोटस और उसकी जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस के एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है और दूसरे विधायक बिसाहू लाल सिंह लापता है। इस सब के बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंच गए हैं। रात 12 बजे के आस-पास भाजपा विधायक सीएम हाउस में दाखिल हुए। 
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी एवं शरद कौल मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सही मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है। मानसून सत्र के दौरान दोनों विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ जाते हुए कमलनाथ के समर्थन में क्रॉस वोटिंग भी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले विधायक नारायण त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मिले थे। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र के विकास के बारे में बात करने आए हैं।

https://www.anticorruptionews.com/धी रात को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर लौटे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव और वसुदेव कुटुंबकम की जो चर्चा करते हैं मैं उनके साथ हूं। कुल मिलाकर नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन वह राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ