भोपाल। प्रदेश के सियासी राजनीतिक ड्रामे के दौरान शुक्रवार को 22 विधायकों के इस्तीफे की मंजूर होने के बाद निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को इन विधानसभा में उप चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मप्र की 24 विधानसभा सीटें खाली होने की सूचना आयोग को आज शनिवार को भेज दी है।
इसमें दिसम्बर 2019 में खाली हुए जौरा और आगर मालवा विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। कलेक्टरों को कहा गया है कि वे सबसे पहले मतादाता सूची को अपडेट करने का काम करें।
आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में करीब 35 दिन लगते हैं, जिसमें प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने से लेकर परिणाम घोषित करने तक का समय शामिल किया गया है। 31 मई को जौरा और आगर-मालवा विधानसभा की रिक्त सीट के 6 माह पूरे हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में हर हाल में इस तिथि से पहले दोनों विधानसभा के उपचुनाव कराना अनिवार्य है। इधर, 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां भी उपचुनाव की स्थिति बन गई है।
आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में करीब 35 दिन लगते हैं, जिसमें प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने से लेकर परिणाम घोषित करने तक का समय शामिल किया गया है। 31 मई को जौरा और आगर-मालवा विधानसभा की रिक्त सीट के 6 माह पूरे हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में हर हाल में इस तिथि से पहले दोनों विधानसभा के उपचुनाव कराना अनिवार्य है। इधर, 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां भी उपचुनाव की स्थिति बन गई है।
इसे देखते हुए अब आयोग सभी उप चुनाव एक साथ कराने के प्रयास में है। दरअसल, 31 मई तक आयोग के पास करीब 70 दिन का समय है। ऐसे में पूरी संभावना है कि 24 उपचुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। फरवरी में मतदाता सूची तैयार हुई है, ऐसे में मई की स्थिति तक आंशिक फेरबदल करना होगा। मतदान केन्द्र पहले से ही तय हैं, राजनीतिक दलों की आपत्ति के बाद कुछ मतदान केन्द्र बदले जा सकते हैं।
इन 22 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा----- विधानसभा -- जिला
1- प्रद्युम्न सिंह तोमर--- ग्वालियर
2- रघुराज कंसाना- मुरैना
3- कमलेश जाटव-- अंबाह ---मुरैना
4- रक्षा सिरोनिया, भांडेर- -- दतिया
5- जजपाल सिंह जज्जी- अशोक नगर
5- जजपाल सिंह जज्जी- अशोक नगर
6- इमरती देवी--- डबरा---- ग्वालियर
7- प्रभुराम चौधरी--- सांची --रायसेन
8- तुलसी सिलावट--- सांवेर-- इंदौर
9- सुरेश धाकड़--- पोहरी----शिवपुरी
10- महेंद्र सिंह सिसोदिया---- बमोरी---गुना
11- ओपीएस भदौरिया---मेहगांव --- भिंड
12- रणवीर जाटव--- गोहद--- भिंड
13- गिरराज दंडोतिया--- दिमनी---- मुरैना
14- जसवंत जाटव---- करेरा--- शिवपुरी
15- गोविंद राजपूत--- सुरखी--- सागर
16- हरदीप डंग--- सुवासरा ---मंदसौर
17- मुन्ना लाल गोयल----ग्वालियर पूर्व---ग्वालियर
18- ब्रजेंद्र यादव----मुगावली --- अशोक नगर
19- राजवर्धन सिंह -- बदनावर - धार
20-बिसाहू लाल सिंह- अनूपपुर
21-ऐदल सिंह कसाना- - सुमावली - मुरैना
22- मनोज चौधरी--- हाटपिपल्या - देवास
23 - आगर मालवा में (मनोहर ऊंटवार) विधायक थे, इनका निधन हो चुका है।
24 - मुरैना की जौरा विधानसभा में (वनवारी लाला शर्मा ) विधायक थे, इनका निधन हो चुका है।
0 टिप्पणियाँ