Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में 6वें कोरोना संदिग्ध की मौत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी |


भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल में कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। महिला की अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। मध्यप्रदेश में जांच रिपोर्ट आने से पहले मरने वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या 6 से अधिक हो गई है। इनमें इंदौर 3, उज्जैन 2 एवं जबलपुर 1, शामिल है जबकि इसके अलावा कुछ और भी हैं जिन्हें रिकॉर्ड नहीं किया जा सका।
ताया गया है कि शहडोल निवासी महिला व उनके पति को पिछले तीन चार दिन से सर्दी, खांसी व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दंपति ने शहडोल के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यह वार्ड कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। कल शाम को दंपति के सैंपल कलेक्ट किए गए थे और आज सुबह महिला की मौत हो गई। यदि शहडोल से सैंपल कलेक्ट करके समय रहते जांच के लिए भेज दिए जाते हैं तो शायद महिला जिंदा होती। यहां बताना जरूरी है कि कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की रिकवरी 92% है। यानी कोरोना का मतलब मौत की गारंटी नहीं है। इलाज में लापरवाही का मतलब मौत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ