Music

BRACKING

Loading...

कमलनाथ सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा |

भोपाल। जैसे कि भोपाल समाचार द्वारा संभावनाएं जताई जा रही है मध्य प्रदेश की पॉलीटिकल क्राइसिस के बीच अपनी सरकार को बचाने की कोशिशों के अलावा मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मध्यावधि चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज उन्होंने कांग्रेस के करीब एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया। बताना जरूरी होगा कि पिछले 15 महीनों में सीएम कमलनाथ ने इन तमाम पदों के लिए कोई नियुक्ति नहीं की थी। शायद उन्होंने ऐसे ही किसी मौके के लिए नियुक्तियों को रोक रखा था।


इसके पहले कमल नाथ सरकार ने महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर शोभा ओझा को बैठा दिया। शोभा ओझा को कमल नाथ के मध्य प्रदेश की राजनीति में कूदते ही कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष बनाया गया था। इसी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा (Sangita Sharma) को महिला आयोग में सदस्य बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में प्रवक्ता जेपी धनोपिया को अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के तौर पर आदिवासी युवा नेता रामू टेकाम की नियुक्ति का आदेश सरकार ने दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ