Music

BRACKING

Loading...

प्रधानमंत्री देश के सभी खाता धारकों को पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दे - इंटक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक दुबे


*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

जिससे पशुपालकों को भी राहत मिले पशुओं के लिए दाना चारा की व्यवस्था हो


भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) छः ग प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल से मांग करते हुए कहा कि इस विनाशकारी महामारी रूपी कोरोना कोविड19 के बचाव में की गई लॉक डाउन का हम समर्थन करते हैं देेश भर में इसके बचाव के लिए 21 दिन के लगातार लॉक डाउन से आम लोग, श्रमिक,किसान,मजदूर, असंगठित व संगठित क्षेत्र  मे कार्यरत श्रमिको, कंट्रक्शन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिको, छोटे बड़े उद्योगों में खनन क्षेत्र में काम करने वाले,एवं दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक स्थिति टूट जाएगी जरूरतमंद को राशन सामग्री घर तक पहुचाने की मुहिम सराहनीय हैं पर आमलोगों को राशन के साथ साथ  दिनचर्या में और भी आवश्यकता होता है देश मे अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनको रोज कमाना और खाना है जिनके पास पैसा होगा तो खरीद पायेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में पशुपालन अधिक है जिसमें प्रमुखता गाय, भैस, भेड़, बकरी,चूजा, किसान किसानी के लिए बैल सहित अन्य जानवरों का पालन करते हैं उन पशुपालको के ऊपर आज उनके दाना पानी चारा की भी व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी है जिसकी पूर्ति करने में वह सक्षम नही है ।

जिस पर श्री दुबे ने ईमेल के माध्यम से निवेदन करते हुए मांग की कि इस विपदा में हर परिवार के मुखिया की बैंक खातों में कम से कम पांच हजार रुपये जमा कर आर्थिक सहयोग प्रदान की जाए जिससे वह अपने अपने परिवार वालों छोटे-छोटेे बच्चों की रोजमर्रा के सामग्री घर बैठे खरीद सके और उन पशुपालकों को भी राहत मिल सके जिससे वह अपने पशुओं के लिए दाना चारा की व्यवस्था घर बैठे कर सके साथ ही आज लोग अप्रवासी भारतीय जो कमानेेे खाने को अन्य राज्यों में पलायन के हैं किए हैं उन सभीी के देशभर के भटक रहे हैं उनके लिए जिला मुख्यालयों,तहसील मुख्यालय ब्लाक एवं थाना मुख्यालय में नगरीय क्षेत्रो में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए

प्रकाशनार्थ हेतु सम्माननीय संपादक महोदय
दैनिक समाचार पत्र प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब पोर्टल

भवदीय
दीपक दुबे
प्रदेशाध्यक्ष इंटक कांग्रेस (INTUC) छत्तीसगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ