Music

BRACKING

Loading...

कोविड -19 सुरक्षा के लिए बनाये जाएंगे 50 लाख सूती रक्षा मास्क

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निर्णय 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संपन्न बैठक में कोविड -19 से सुरक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 लाख सूती रक्षा मास्क बनवाये जाने का निर्णय लिया गया। ये मास्क बाजार में बिकने वाले अन्य मास्क की तुलना में अत्यधिक किफायती हैं एवं इन्हें धोकर पुन: उपयोग में लिया जा सकेगा। 
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की समस्त राशन कार्ड धारकों को ये मास्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। इन मास्क के निर्माण से जहाँ एक ओर शहरी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इनके उपयोग से कोरोना संक्रमण से नागरिक सुरक्षित भी रह सकेंगे। मास्क की कीमत मात्र 12 रुपये रखी गई है। प्रथम चरण में 50 लाख मास्क बनवाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ