Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में शिवपुरी जिले की कोरोना संक्रमण संदिग्ध महिला की मौत,

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से कमलाराजा अस्पताल में एक गर्भवती महिला कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हो गई। मात्र 4 दिन में जांच रिपोर्ट आने से पहले संक्रमण फैलने के कारण महिला की मौत हो गई। एक और बुरी खबर यह है कि कोरोना संक्रमण संदिग्ध महिला का शव 6 घंटे तक वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रह रहा। 6 घंटे बाद डॉक्टरों ने माना कि महिला की मौत संक्रमण के कारण हुई होगी और तब उसका शव परिजनों को सौंपा गया। महिला शिवपुरी जिले की रहने वाली थी 

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए

जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती महिला का 4 दिन पहले कमला राजा हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था। यहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस ऑपरेशन के तत्काल बाद से महिला में कोरोनावायरस के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे। इसी के चलते सोमवार को उसे जयारोग्य अस्पताल के मेडिकल वार्ड 2 मेंं भर्ती किया गया।

अस्पताल में लाने से पहले संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था

यहां पर महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही 31 मार्च 2020 को 3:30 बजे महिला की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी और प्रसव पीड़ा से पहले उसमें किसी भी प्रकार के संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। परिजनों की इस तर्क पर इसलिए भी विश्वास किया जा सकता है क्योंकि सिजेरियन ऑपरेशन करने से पहले डॉक्टर सुनिश्चित कर लेते हैं कि गर्भवती महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे ही किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

6 घंटे तक महिला का शव मरीजों के बीच रखा रहा

संक्रमित महिला जी मौत के 6 घंटे तक डॉक्टर यह तय नही कर सके कि शव को परिजनो को सौंपा जाए या पोस्टमार्टम कराया जाए। इसलिए इतनी देर शव वार्ड में मरीजों के बीच ही रखा रहा। इससे भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा। देर रात जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन सहित पूरी टीम वार्ड में पहुंची थी। रात करीब 10 बजे परिजनों को शव सौप दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ