शिवपुरी। कोरोना के खौफ के चलते सरकार ने लॉक डाउन किया हुआ है, स्थानीय प्रशासन ने मंदिरों तक के पट बंद करवा रखे हैं, इसके बाबजूद ग्राम रातौर में ग्रामीणों ने आस्था के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। ग्रामीणों ने न सिर्फ मंदिर में सोशन डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर पूजा-पाठ की बल्कि वहीं पर कन्या भोजन भी कराए।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरे जिले को बंद करते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर भी ताले लगवा दिए हैं। इसी क्रम में शहर के मंदिरों पर भी नवरात्र के दौरान पूजा पाठ नहीं किया गया। रामनवमी पर भी मंदिरों पर कुछ लोगों ने सिर्फ बाहर से ही औपचारिकताएं पूरी कीं। वहीं दूसरी ओर ग्राम रातौर के माता मंदिर पर ग्रामीणों ने सुबह के समय आस्था के न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का माखौल उड़ाते हुए न सिर्फ मंदिर में पूजा-अर्चना की बल्कि वहीं पर कन्या पूजन और कन्या भोजन भी करवाया। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, परंतु आस्था के फेर में ग्रामीणों ने उनकी बात को नजरंदाज कर दिया।
बाहर भी बच्चों के झुंड लगवा कर बांटा प्रसाद
मंदिर में पूजा अर्चना करने के अलावा, कन्या भोजन कराया ही गया, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर भी झुंड लगाकर बच्चों को पूड़ी सब्जी का वितरण कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया।
नहीं हुआ मेलों का आयोजन
राम नवमी के अवसर कई मंदिरों पर लगने वाले मेले भी इस बार नहीं लगे, फिर चाहे वह राज राजेश्वरी माता मंदिर, कैला माता मंदिर अथवा काली माता मंदिर कोई भी मंदिर हो। इन मेलों के न लगने के कारण कई परिवारों का लाखों का कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया।
राम नवमी के अवसर कई मंदिरों पर लगने वाले मेले भी इस बार नहीं लगे, फिर चाहे वह राज राजेश्वरी माता मंदिर, कैला माता मंदिर अथवा काली माता मंदिर कोई भी मंदिर हो। इन मेलों के न लगने के कारण कई परिवारों का लाखों का कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया।

0 टिप्पणियाँ