Music

BRACKING

Loading...

मजदूरों के कल्याण का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मजदूरों के कल्याण का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपालः 30 अप्रैल को मंत्रालय में श्रम विभाग की श्रम सुधार संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें प्रदेश में कोरोना की चुनौती को अवसर में बदलना है। हमें अपने श्रम कानूनों में इस प्रकार के सुधार करने हैं जिससे कि वे प्रदेश में निवेश को लाने में बाधा ना बने। साथ ही मजदूरों के कल्याण का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा सुझाए गए सुधारों तथा अन्य राज्यों के श्रम कानूनों का अध्ययन कर प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रावधान किए जाएँ। श्रम कानूनों का सरलीकरण किया जाए। इस बैठक में प्रमुख सचिव श्रम अशोक साह, प्रमुख सचिव उद्योग राजेश राजौरा सहित सभी संबंधित उपस्थित थे।
दुकान का समय सुबह 6 से रात 12 बजे तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट के कारण चीन जैसे देशों से कई उद्योग छोड़कर जा रहे हैं। वे अपने उद्योग अन्य देशों में स्थापित करेंगे। यह हमारे लिए अवसर है। हम अपने श्रम कानून एवं औद्योगिक नीति ऐसी रखें जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हों। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान कोरोना संकट के समय प्रदेश में  कारखानों में शिफ्ट का समय 12 घंटे तक करने की छूट दी गई है। इसी प्रकार दुकानदारों की सुविधा के लिए उनके बंद होने का समय रात 12:00 बजे किया जा सकता है। दुकानों का समय प्रातः 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ