गुना। लॉकडाउन के इस दौर में जहां पुलिस अधिकारी और कर्मचारी 16-16 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मियों में ड्यूटी के दौरान शराब पीने या अपने ही स्टॉफ से अभद्रता करने की शिकायतें भी बढ़ी हैं। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने ऐसे अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने दो अलग-अलग शिकायतों में एक एएसआई और दूसरे एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। आरोन पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने एसआई अशोक उपाध्याय के साथ गाली-गलौच ही नहीं की बल्कि मारने भी दौड़ा।
ये है मामला
कस्बा आरोन के पुराना बस स्टैण्ड पर आरक्षक 675 नवदीप अग्रवाल की ड्यूटी फिक्स पिकेट पर लगाई गई थी। इसी बीच कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय 3० अप्रैल को चेक करने पहुंचे तो उनको आरक्षक नवदीप नहीं मिला। इसको लेकर उन्होंने चेतावनी दी और पुन: ड्यूटी पर उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। पुन: उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय द्वारा चेक किए जाने पर आरक्षक नवदीप अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया गया एवं आक्रामक होकर मारने के लिए दौड़ा। इस प्रकार आरक्षक नवदीप अग्रवाल द्वारा घोर अनुशासनहीनता प्रदर्शित की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नवदीप अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। निलंबन अवधि में आरक्षक के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी और वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

शराब पीकर ड्यूटी करते मिले एएसआई, निलंबित
गुना जिले के पगारा नाके पर एएसआई नजरियुस लकड़ा की गुरुवार को ड्यूटी लगाई गई थी। बीते रोज निरीक्षण के दौरान सहायक उप निरीक्षक नजरियुस लकड़ा ड्यूटी के दौरान शराब पीए हुए पाया गया। अत:एव इस लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के लिए सहायक उप निरीक्षक लकड़ा को गुरुवार को ही निलंबित कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ